Breaking News

गणतंत्र दिवस पर शोभापुर कालोनी डॉ बाबा साहेब की प्रतिमा प्रागंण में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हर्षोल्लास के साथ फहराया, संविधान की प्रस्तावना का पठन शपथ ली।

गणतंत्र दिवस पर शोभापुर कालोनी डॉ बाबा साहेब की प्रतिमा प्रागंण में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हर्षोल्लास के साथ फहराया, संविधान की प्रस्तावना का पठन शपथ ली।

26जनवरी23 74वे गणतंत्र दिवस पर शोभापुर कालोनी डॉ बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा के प्रागंण में सुजाता महिला मंडल के तत्वावधान में महिला मंडल की अध्यक्ष आयुषमति निर्मला घनश्याम आठनेरे ने गरीमय सम्मानीय नागरिकों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हर्षोल्लास के साथ फहराया और राष्ट्र गान किया। संविधान की प्रस्तावना का पठन शपथ ली। गणतंत्र दिवस पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश महामंत्री आयुष्मान कलिराम पाटिल ने कहा कि गणतंत्र दिवस भविष्य में मना पायेंगे भी या नहीं संदिग्ध है क्योंकि परिस्थितियों कुछ इस तरह की है संविधान खतरे में है। देश की प्रभुत्व एकता,अखंडता समता गणतंत्र संविधान के वजह से सुरक्षित है।कोल खदान सेवानिवृत्त कामगार फेडरेशन युनियन के नेता आयुष्मान उपरित बाबू ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा लिखित संविधान की वजह से देश सुचारू रूप से चल रहा है बाबा साहेब आंबेडकर के लोगों की गुटबाजी असंगठन से संविधान खतरे में है। ठकोसलेबाजी छोड़कर एक होने में ही भलाई है। बौद्धाचार्य त्रिलोक लोखंडे ने समाज की जाग्रति पर अपनी प्रतिक्रिया दी। गणतंत्र दिवस तिरंगा ध्वारोहण के समय सर्वश्री पिरमू मालवीय,शेषराव नागले, आयुमति मीरा नागले,गुम्फा आठनेरे, पुर्व पार्षद संगीता कापसे, उर्मिला चौकीकर,अनिता चौकीकर,निलम बामने,सरोज लोखंडे अर्चना मानकर,शारदा बरडे, गीता गुलबाके,सुमन गुलबाके आदि उपस्थित थे।

Check Also

दशहरा अशोका विजय दशमी धम्म प्रवर्तन दिन है सभी का मंगल हो

🔊 इस खबर को सुने Kaliram दशहरा अशोका विजय दशमी बुद्ध प्रवर्तन दिन है सबका …