Breaking News

*सारनी*-

शरद पूर्णिमा के अवसर पर महर्षि वाल्मीकि बस्ती में शाखा मैदान सारनी में शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया जिसमे बड़ी संख्या में पुरुष,महिला एवं बच्चो ने भाग लिया पुरुष, महिला एवं बच्चो के अलग अलग गण बनाकर खेल खिलाए गए जैसे –

मत चूको चौहान, नेता पहचानो, रुमाल झपट्टा, तथा महिलाओं ने कुर्सी दौड़ में भाग लिया, खेल के बाद, तात्कालिक भाषण, एकल गीत एवं सामूहिक गीत भी हुवे जिसमे पुरुष, महिला एवं बच्चो द्वारा गीत गाए।

कार्यक्रम में अगले चरण में पंडित संतोष शर्मा जी ने शरद पूर्णिमा का महत्व बताते हुवे उद्बोधन दिया इसके उपरांत भारत माता आरती कर सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सारनी नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

 

Check Also

सारनी पुलिस थाने में संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज नही लिखी आरोप न्याय पद यात्रा के दौरान जान का खतरा, म.प्र.महिला नही है सुरक्षित श्रीमती निशा बागरे

🔊 इस खबर को सुने Kaliram सारनी पुलिस थाने में संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ एफ …