Breaking News

लाल किले घटना की निंदा राष्ट्रीय मर्यादा का अपमान हुआ कमलेश सिंह

*लाल किले की घटना राष्ट्रीय मर्यादा का अपमान-कमलेश सिंह*

सारनी।भाजपा प्रशिक्षण विभाग के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसानों का आंदोलन जिस प्रकार हिंसक हो गया वह घोर निंदनीय है।दिल्ली की सड़कों और लाल किले की प्राचीर पर 26 जनवरी को जो कुछ भी घटित हुआ उससे हमारी राष्ट्रीय मर्यादा तार तार हुई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रकट करने का हक सभी को है लेकिन आंदोलन की आड़ में हिंसा करना मर्यादा के खिलाफ है। भाजपा नेता ने कहा कि तथाकथित किसानों द्वारा बर्दीधारी जवानों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश करना एवं किसानों के आंदोलन में सैकड़ो जवानों के घायल होने की घटना ने जय जवान जय किसान के नारे को बदनाम कर दिया है।भजपा नेता श्री सिंह ने आगे कहा कि दिल्ली का लाल किला आजाद भारत के गौरव का प्रतीक है। तिरंगा हमारी आन बान शान है। जिस लाल किले की प्राचीर पर कभी नेहरू,शास्त्री इंदिरा और अटल जैसे नेता ने तिरंगा फहराया और राष्ट्र को सम्बोधित किया था। लाल किले के उसी प्राचीर से तिरंगे को उतारकर दूसरा झंडा फहराया जाना,उस राष्ट्रीय महत्व के स्थान पर उपद्रव किया जाना हमारे राष्ट्रीय प्रतीक एवं राष्ट्र की मर्यादा का अपमान है। देश के सभी नागरिकों को एक स्वर में इस घटना की निन्दा करनी चाहिए।

 

Check Also

आमला विधानसभा सीट में कांग्रेस और भाजपा में मुख्य मुकाबला, चुनावी सरगर्मी में कांग्रेस सुस्त भाजपा चुस्त

🔊 इस खबर को सुने Kaliram आमला विधानसभा सीट कांग्रेस और भाजपा में मुख्य मुकाबला …