Breaking News

मूलताई के सामनेर शिविर में सारनी की महिला की सहभागिता।

मूलताई के सामनेर शिविर में सारनी की महिला की सहभागिता।

त्रिरत्न बौद्ध विहार सारनी में आज दिनांक 21/05/2023 को 4 महिलायें 12 दिवसीय सामनेरी शिविर में सहभागी हो रही हैं उस उपलक्ष्य में बौद्ध समाज ने उक्त चारों महिलाओं का धम्म के प्रति त्याग और समर्पण को नमन करते हुए उनका स्वागत सतकार किया गया। महिला मंडल की अध्यक्षा नंदा थमके जी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। विट्ठल ढोके जी और सुनि सहारे जी ने भी पुष्प गुच्छ देकर श्रद्धापुर्वक अभिवादन किया। वरिष्ठ उपासक अशोक चंद्रकला गजभिये और अर्जून सिता नागले जी ने भी पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
सामनेरी चारिका एवं प्रशिक्षण शिविर, बैतूल जिले की पुरातन पवित्र नगरी मुलताई (मुलतापी) के आनंद बुद्ध विहार मे आलोका ट॒स्ट के अध्यक्ष पूज्य भदन्त विनयरक्खिता महाथेरो जी के मार्गदर्शन में एवं बोधीपक्खीय फाउंडेशन की अध्यक्षा पूज्य साक्य धम्मदिन्ना अय्या जी के सानिध्य में 21मई से 04 जून 2023 तक ऐतिहासिक भव्य सामनेरी शिविर होने जा रहा है।
इसमें कांता मुझमुले, ममता चचौकिकर, संगीता तायडे और कंचना ढोके यह चारों महिलायें भिक्षुणी वेश में संसार के मोहमाया से दुर रहकर बुद्ध धम्म के माध्यम मार्ग पर चलते हुए प्रशिक्षण लेंगी। किसी महिला के लिए यह काम बहुत कठिन होता हैं। क्योंकि इसमें जो भी सामनेरी बनेगी उसको मुंडन करना होता हैं। शायद किसी महिला को बाल कटाना अच्छा न लगे। चाहकर भी अपने सर के बाल काटकर मुंडन नही हो सकती हैं। लेकिन सारनी से यह चार महिलायें पूरे आत्मविश्वास के साथ त्याग, समर्पण भाव से सांसारिक जीवन से दुर रहकर सन्यासी जीवन व्यतीत करेगी।
मूलताई मे पहली बार दुर्लभ प्रव्रज्या समारोह किया जा रहा है। कहते श की “दुर्लभ है: बुद्ध का उत्पन्न होना, मनुष्य सत्व के रूप में जन्म लेना, संपत्ति होना, प्रव्रज्या प्राप्त करना और सद्धम्म का श्रवण करना। इस समारोह में सहयोग करके पुण्य अर्जित करने का यह दुर्लभ अवसर आप सभी को प्राप्त हो रहा है। अत: आप सभी धम्म अनुरागी उपासक उपासिका इस समारोह में सहयोग कर पुण्य अर्जित करें।
21 मई शाम और 22 मई की सुबह तक सभी उपासिकाओं को जो प्रव्रजित होने वाली है उन्हें मुलताई के आनंद बुद्ध विहार मे पहुचना हैं। 23 मई को प्रवज्या दी जायेगी। प्रति दिन धम्म के गंभीर विषयों पर प्रशिक्षण दिया जायेगा। आम उपासक उपासिकाओं एवं जनता के लिए धम्म देशना शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक होगी। इस प्रशिक्षण के साथ प्रत्येक दिन अलग अलग जगह पर चारिका भी किया जायेगा। जिसमें पहले दिन ग्राम देवभिलाई, दुसरे दिन चंदोरा, तिसरे दिन चिखली खुर्द, चौथे दिन वैष्णवी नगर ( गौठाना) बैतूल, पाचंवा दिन लालावाडी, छठवां दिन सोनोली, सातवां दिन पट्टन, आठवां दिन आमला, नववा दिन बिरुलबाजार, दसवाँ दिन मुलताई में समापन समारोह होगा। इस स्वागत समारोह में समाज के गणमान्य उपस्थित थे- सिता नागले, ममता, चंद्रकला गजभिये, संगीता तायडे, ललीता पाटिल,कंचना ढोके, देवकी चौकिकर, भूमि, रिया, हिमांशिका,स्वाती तायडे, अशोक गजभिये, अर्जुन नागले, बलवंत पाटिल, किरण तायडे,दिनेश चौकिकर,, विट्ठल ढोके, आदर्श, सम्यक् तायडे नारायण चौकिकर, आशिष, आदि थे।
किरण तायडे
मिडिया प्रभारी 6260658246

Check Also

बाढ़ संभावित क्षेत्रों के नालों की पोकलेन से शुरू हुई सफाई, सभी 36 वार्डों के नालों का होगा चौड़ीकरण

🔊 इस खबर को सुने Kaliram एकबाढ़ संभावित क्षेत्रों के नालों की पोकलेन से शुरू …