Breaking News

श्रामनेर दीक्षा प्रवज्ज्या संस्कार कार्यक्रम हुआ – बौद्ध विहार (सौंसर)में भदंत सारिपुत्र ने दिलाई श्रामनेर प्रवज्ज्या

श्रामनेर दीक्षा प्रवज्ज्या संस्कार कार्यक्रम हुआ –

बौद्ध विहार (सौंसर)में भदंत सारिपुत्र ने दिलाई श्रामनेर प्रवज्ज्या

*बौद्ध विहार सौंसर* में गुरुवार को सुबह बौद्ध उपासक आयुष्मान *नीलेश्वर नत्थूजी बागडे* उम्र 36 निवासी काटोल महाराष्ट्र को *भदंत सारिपुत्र द्वारा* बौद्ध धम्म के भिक्षु संघ में *श्रामनेर की प्रववज्या* दिलाई गई। इसके पुर्व सर्वप्रथम तथागत बुद्ध व डॉ बाबासाहेब आम्बेडकर प्रतिमा समक्ष मोमबत्ती प्रज्वलन अभिवादन कर सामुहिक बुद्ध वंदना ली गई। भारतीय बौद्ध महासभा, रमाबाई आम्बेडकर महिला मंडल, डॉ आम्बेडकर नवयुवक मंडल व समता सैनिक दल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रामनेर प्रवज्ज्या संस्कार समारोह में बौद्ध अनुयाई महिला पुरुष मौजूद थे। प्रवज्ज्या संस्कार कार्यक्रम के शुरुआत पर बौद्ध विहार से चौक स्थित डॉ बाबा साहेब आम्बेडकर पर पहुचकर पुष्प अर्पित कर अभिवादन किया गया। पश्चात विहार में तथागत बुद्ध प्रतिमा समक्ष बौद्ध धम्म के संस्कार से विधिवत भदंत सारिपुत्र द्वारा श्रामनेर हेतु प्रवज्ज्या दिलाई गई। भिक्षु संघ के चिवर को श्रामनेर रुप में धारण कराया गया। 

*संघदान व भोजनदान दिया–*

इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश सचिव बाबारावजी चारे, महासभा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाटील, जिला कोषाध्यक्ष अशोक डोंगरे, अनिरुद्ध दुफारे, दामोदर सहारे, मुरलीधर कांबले, महासभा के तहसिल कोषाध्यक्ष अरुण बागडे गुरुजी,अरुण चवरे, समता सैनिक दल के कमांडर हीरामन सोमकुंवर,  महासभा नगर अध्यक्ष विजय शेंडे, नगर महासचिव प्रवीण ठवरे,अरविंद कोचे, नवयुवक मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र गजभिए, सुरेश दुफारे,प्रकाश पाटील,डॉ दिपक शेंडे,अक्षय सोमकुंवर, महिला मंडल की सदस्यगण सहित अन्य मौजूद थे। इस अवसर पर गगन मलिक फाउंडेशन के द्वारा भिक्षु संघ को संघ दान एवं भोजन दान दिया गया।