Breaking News

बौद्ध विहार पाथाखेड़ा में स्थापित बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़, अपमानित कृत्य करने वालों पर कार्रवाई को लेकर नगर पालिका परिषद सारनी के पार्षदों ने एसडीओपी सारनी को ज्ञापन दिया।

 बौद्ध विहार पाथाखेड़ा में स्थापित बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़, अपमानित  कृत्य करने वालों पर कार्रवाई को लेकर नगर पालिका परिषद सारनी के पार्षदों ने एसडीओपी सारनी को ज्ञापन दिया।

पाथाखेड़ा स्थित पंचशील बौद्ध विहार परिसर में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा के साथ कथित असामाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ की एवं प्रतिमा को अपमानित करने का कृत्य किया। इससे लोगों में आक्रोश है। नगर पालिका अध्यक्ष आशा महेंद्र भारती ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर सभी के लिए प्रेरणादायक व पूजनीय हैं। उनकी प्रतिमा के साथ इस तरह का कृत्य किया जाना निंदनीय ही नहीं बल्कि अक्षम्य अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसी घटनाओं से असामाजिक तत्व शहर की सामाजिक समरसता एवं धार्मिक भावनाओं को भड़काना चाहते हैं। उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा ने कहा कि ऐसे अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके अलावा महापुरुषों के प्रतिमा स्थलों की सुरक्षा की व्यवस्था भी की जानी चाहिए। इस मौके पर पार्षद नेहरू बेले, शांतिलाल पाल, सुखदेव वामनकर, संदीप झपाटे, लीला भूमरकर, सायरा बानो अंसारी, सुनंदा पाटिल, सपना महस्की, सुनीता पवार, महेंद्र भारती, मो. ताहिर, मनोज ठाकुर, बबलू नर्रे, अनिता बेलवंशी, लक्ष्मी गोहे, संगीता कापसे, महेंद्र पवार समेत अन्य लोगों ने एसडीओपी रोशन कुमार जैन को ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने अपराधियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

Check Also

सारनी पुलिस थाने में संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज नही लिखी आरोप न्याय पद यात्रा के दौरान जान का खतरा, म.प्र.महिला नही है सुरक्षित श्रीमती निशा बागरे

🔊 इस खबर को सुने Kaliram सारनी पुलिस थाने में संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ एफ …