Breaking News

प्रयागराज :- बहुजन महिला साहित्यकारों के एकदिवसीय महासम्मेलन पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन 24 को

बहुजन महिला साहित्यकारों के एकदिवसीय महासम्मेलन पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन 24 को

 

दलेश की अध्यक्ष डा. अनिता भारती करेंगी राष्ट्रीय सेमिनार की अध्यक्षता

 

बाल्मीकि समाज की प्रख्यात बहुजन महिला साहित्यकार डा. सुशीला टाकभौरे बतौर मुख्य अतिथि रखेंगी अपने विचार 

 

प्रयागराज 30 जून, प्रबुद्ध फाउंडेशन, देवपती मेमोरियल ट्रस्ट, डा. अम्बेडकर वेलफेयर एसोसिएशन (दावा) और बाबासाहेब शादी डाट काम के संयुक्त तत्वावधान में प्रयागराज की धरती पर देश की प्रख्यात जानी मानी बुद्धिजीवी महिला पत्रकारों, सोसल ऐक्टिविस्टो, साहित्यकारों व लेखकों के महासम्मेलन में आगामी 24 जुलाई 2022 को सिविल लाइन स्थित हिंदुस्तानी एकेडमी में “वर्तमान परिदृश्य में हिन्दू कोड विल: जाति और पितृसत्ता” विषयक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन करने जा रही है। एक ओर जहां इस राष्ट्रीय सेमिनार में नागपुर महाराष्ट्र से बाल्मीकि समाज की प्रख्यात महिला साहित्यकार डा. सुशीला टाकभौरे बतौर मुख्य अतिथि अपने विचार रखेंगी तो वही दिल्ली से दलित लेखक संघ (दलेश) की अध्यक्ष डा. अनीता भारती राष्ट्रीय सेमिनार की अध्यक्षता करेंगी और हरियाणा विवि से मास कम्युनिकेशन से प्रो. सुमेधा डी. बौद्ध मुख्य वक्ता अपने विचार रखेंगी तो दूसरी ओर वरिष्ठ महिला सोसल ऐक्टिविष्टो में हरियाणा से मोहिनी, पंजाब से हरप्रीत कौर, झारखण्ड से सुधा टुडू, छत्तीसगढ़ से गायत्री सुमन, रीवा एमपी से नीलू दहिया, जालौन से रेहाना मंसूरी, वाराणसी से सुमन, जौनपुर से उषा कोरांव से सभ्या शाक्या अपनी बात रखेंगी तो जेएनयू से रिसर्च स्कॉलर शुभी जैसे अलग अलग विश्वविद्यालयों के दर्जनों रिसर्च स्कॉलर अपने शोधपत्र राष्ट्रीय सेमिनार में प्रस्तुत करेंगे।

शोधार्थी 20 जुलाई तक अपना शोधपत्र मुख्य संयोजक को मेल कर दे

          विश्वविद्यालयो में शोध करने वाले शोधार्थियों से अनुरोध है कि यदि वे उक्त विषय पर अपनी बात रखना चाहते है तो प्रत्येक शोधार्थी अपना शोध पत्र 20 जुलाई तक मुख्य संयोजक आईपी रामबृज के मेल rambrijgautam@gmail.com  पर भेज सकता है।                      आईपी रामबृज 

                          एडवोकेट हाईकोर्ट

                                   सचिय 

                            प्रबुद्ध फाउंडेशन

                            6392041878

Check Also

निशा बांगरे कांग्रेस में शामिल टिकट मिलने के मामले में असमंजस कांग्रेस ने सीट गंवाई ॽ

🔊 इस खबर को सुने Kaliram पुर्व डिप्टी कलेक्टर श्रीमती निशा बागरे के इस्तीफा मंजूरी …