Breaking News

शोभापुर कालोनी में बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर तथागत बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण, त्रिरत्न बुद्ध विहार समिति सारनी के तत्वावधान में बाबा साहेब आंबेडकर की 131वी जयंती मनाई।

शोभापुर कालोनी में संविधान निर्माता बौद्धिसत्व बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर तथागत बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण

तथागत बुद्ध प्रतिमा का अनावरण बैतूल सांसद डीडी उइके आमला विधायक आयुष्मान योगेश पंडाग्रे की गरिमामय उपस्थिति में के करकमलों द्वारा तथागत बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण हुआ। सुजाता महिला मंडल शोभापुर कालोनी के तत्वावधान में हुए बुद्ध प्रतिमा के अनावरण के पुर्व प्रमख अतिथि बैतूल सांसद माननीय डीडी उइके आमला विधायक आयुष्मान योगेश पंडाग्रे ने संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर मोमबत्ती प्रज्वलित माल्यार्पण कर अभिवादन किया और बुद्ध प्रतिमा का अनावरण किया और बाबा साहेब आंबेडकर की 131वी जयंती पर सबको शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा जिला अध्यक्ष शंकर राव शेेेेषकर, भाजपा के पुर्व मंडल अध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि रंजित सिंह,पुर्व मंडल अध्यक्ष सुधाचन्द्रा किशोर बरदे, त्रिलोक लोखंडे पार्षद, नालंदा शेषकर प्रदेश अध्यक्ष सुजाता महिला मंडल, संगीता कापसे कमला खातरकर,लक्ष्मी चंदेलकर आशा झरबडे उर्मिला चौकीकर निर्मला आठनेरे अध्यक्ष, गीता कापसे, जसवंती भालेकर निलम बामने, घनश्याम आठनेर, मुन्ना चौकीकर वासु बामने, सुरभी चौकीकर, अनिता चौकीकर आदि लोग उपस्थित थे।

त्रिरत्न बुध्द विहार समिति के तत्वावधान में बाबा साहब अंबेडकर जी की 131 वीं जयंती मनाई गई 

   सारनी । त्रिरत्न बौद्ध विहार समिति सारनी जिला बैतूल के तत्वावधान में  महान विद्वान, सिंबल ऑफ नॉलेज, संविधान के शिल्पकार, महान विचारक और बुद्धिजीवी , दार्शनिक, भारत रत्न, द ग्रेटेस्ट इंडियन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की 131 वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। उपासकों द्वारा क्रमशः डॉ. बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण  किया गया।  सर्व प्रथम बौद्ध विहार परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष आयुष्मति आशा महेंद्र भारती, आयुष्मान सी के मेश्राम मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, सासंद प्रतिनिधि अखिलेश कुमार तिवारी जी द्वारा धम्म ध्वज फहराया गया। तत्पश्चात शापिंग सेंटर स्थित डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती अगरबत्ती प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि आयुष्मान डॉ महेंद्र कुमार मेश्राम (संविधान फाउंडेशन नागपुर एवं पुष्पा ताई बौद्ध राष्ट्रीय पारिवारिक धम्म संगोष्ठी बौद्ध महिला मैत्री संघ नागपुर, मुख्य अभियंता आयुष्मान आर. के. गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य अभियंता आयुष्मान श्रीनिवास गुरूनाथ,आयु. रत्नाकर हिंगवे थाना प्रभारी सारनी, आयुष्मान आर. के. मरकाम,आयु. एम. एस. धुर्वे, सिविल, आयु. प्रमोद वरकडे विधुत वितरण विभाग,समिति के कार्यकारी अध्यक्ष आयु. नारायण चौकीकर, समिति के अध्यक्ष आयु. देवेन्द्र नागले, सचिव आयु. नितेश चौकीकर, समिति के कोषाध्यक्ष नितेश झरबडे, व्यापारी संघ, बतरा मेडिकल, उडिया उत्कल घासी समाज, पाल समाज, क्षत्रिय लोन्हारी समाज, मेहरा समाज, आदिवासी समाज, द्वारा डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।तत्पश्चात बौद्ध विहार परिसर में कार्यक्रम का आगाज तथागत भगवान बुद्ध एवं डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी के छायाचित्र के समक्ष मोमबत्ती अगरबत्ती प्रज्वलित की गई एवं बुद्ध वंदना ली गई। नागपुर से पधारे प्रमुख वक्ताओं आयुष्मान डॉ महेंद्र कुमार मेश्राम, आयुष्मति पुष्पा ताई बौद्ध नागपुर द्वारा डॉ बाबा साहब अंबेडकर जी की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करे और अपने बच्चों को भी बाबा साहब के बारे में बताये साथ ही भारतीय संविधान को भी पढ़े और पढ़ाये। इस अवसर पर नगर के गणमान्य उपासक उपासिकाएं बच्चे एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सायंकालीन सत्र में शाम 5.30 बजे से शोभायात्रा बौद्ध विहार परिसर से शापिंग सेंटर, सेंट्रल बैंक, माता मंदिर सुपर डी, जी टाईप कालोनी, काली मंदिर, बाजार चौक, स्टेट बैंक, जैन मंदिर से होकर जय स्तंभ चौक से डां बाबा साहब अंबेडकर प्रतिमा पर रैली का समापन हुआ। बौद्ध विहार प्रांगण में रात्री 9.30 बजे बुद्ध भीम गीतों की  शानदार प्रस्तुति शोभापुर के कलाकारों द्वारा दी गई। लगभग दो हजार उपासक एवं उपासिकाओं, बच्चों के साथ स्नेह भोज का शानदार लुत्फ उठाया।

Check Also

सारनी पुलिस थाने में संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज नही लिखी आरोप न्याय पद यात्रा के दौरान जान का खतरा, म.प्र.महिला नही है सुरक्षित श्रीमती निशा बागरे

🔊 इस खबर को सुने Kaliram सारनी पुलिस थाने में संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ एफ …