Breaking News

एडीजे महेंद्र त्रिपाठी और उसके बेटे अभियान त्रिपाठी की हत्या के साजिश के सातवां आरोपी गिरफतार

बैतूल – एडीजे महेंद्र त्रिपाठी एवं उनके बेटी अभियानराज त्रिपाठी की षड़यंत्र रचकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने सातवें आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही चारों आरोपितों को शुक्रवार न्यायालय में पेश किया गया जहां से सभी को जेल भिजवा दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने पहले संध्या पत्नी संतोष सिंह, देवीलाल पिता सेवाराम चंद्रवंशी, संजू पिता बंडू चंद्रवंशी, कमल पिता गरीबा आम्रवंशी, मुबीन पिता सलीम खान और रामदयाल पिता संतुलाल चंद्रपुरिया को धारा 302, 328, 307 एवं 120-बी के तहत आरोपित बनाया था। सबसे पहले सभी को 4 अगस्त तक रिमांड पर दिया गया था। रिमांड खत्म होने पर 3 आरोपितों को जेल भिजवाते हुए संध्या सिंह, संजू चंद्रवंशी और कमल आम्रवंशी को पुनः 7 अगस्त तक रिमांड पर दिया गया था। इसी बीच पुलिस ने अज्जू उर्फ महबूब पिता याकूब खान (32) को भी इस मामले में आरोपित बनाकर गिरफ्तार किया। आज इन चारों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने सभी को जिला जेल भिजवा दिया है।

Check Also

शासन से इस्तीफा मंजूर निशा बांगरे काआमला सारनी विधानसभा चुनाव लड़ना तय।

🔊 इस खबर को सुने Kaliram शासन से इस्तीफा मंजूर निशा बागरे का आमला सारनी …