Breaking News

अंतर्मन निर्भर – -सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा शुरू किया गया राखी निर्माण का कार्य आजीविका मिशन के अंतर्गत समूहों की महिलाओं को आजीविका से जोड़ने की पहल

  • आत्मनिर्भर बैतूल-
    स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा शुरू किया गया राखी निर्माण का कार्य
    आजीविका मिशन के अंतर्गत समूहों की महिलाओं को आजीविका से जोडऩे की पहल
    बैतूल, 21 जुलाई 2020
    मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत महिलाओं के स्व सहायता समूहों को राखी के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए राखी निर्माण का कार्य शुरू करवाते हुए उन्हें संवहनीय आजीविका से जोडऩे का कार्य प्रारंभ किया गया है।
    सीईओ जिला पंचायत श्री एमएल त्यागी ने बताया कि जिले में आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को समूहों से जोडक़र उन्हें संवहनीय आजीविका से जोड़े जाने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आने वाले रक्षाबंधन के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए कुल 12 स्व सहायता समूहों की 58 महिलाओं को राखी निर्माण कर विक्रय करने के कार्य से जोड़ते हुए रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार से जोडऩे के लिए आजीविका मिशन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
    राखी निर्माण का कार्य शुरू करने वाले समूहों की महिलाओं से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि इससे पहले उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वे भी कुछ नया काम कर सकती हैं। पहले केवल मजदूरी और खेती के भरोसे ही रहना पड़ता था किन्तु अब राखी निर्माण का कार्य शुरू करने से इस बार उन्हें 20 से 30 हजार रूपए तक आमदनी की संभावना है।

Check Also

संविधान से देश में कानून लोकतंत्र का राज है। प्रजातंत्र स्थापित सरकारें बन रही है।

🔊 इस खबर को सुने Kaliram  26 नवंबर संविधान दिवस – सबका मंगल हो  संविधान …